धनबाद, फरवरी 16 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने दिल्ली वाणिज्य भवन में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ मुलाकात कर गिरिडीह में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विशेष आर्थिक क्षेत्र बनाने की पहल करने का आग्रह किया। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और पलायन पर रोक लगेगी। सांसद ने कहा कि गिरिडीह में उद्योग की अपार संभावनाएं होने के बावज़ूद स्थानीय लोग पलायन करते हैं। हजारों युवा बेरोजगार हैं। गिरिडीह में विशेष आर्थिक क्षेत्र बनेगा तो यहां बहुत सारी कंपनियां आकर फैक्ट्री लगाएंगे। यहां रोजगार बढ़ेगा। पलायन घटेगा। विकसित भारत के लिए विकसित गिरिडीह बनाना पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.