गिरडीह, मार्च 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-1 के द्वारा दो दिवसीय विकसित भारत युवा संसद गुरुवार को शुरु हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम का प्रथम दिवस गुरुवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। गिरिडीह और कोडरमा जिला के प्रतिभागी युवा संसद में शामिल हुए। प्रतिभागियों ने एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर अपने विचार रखें। कार्यक्रम का उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट यूथ ऑफिसर नेहरू युवा केंद्र गिरिडीह रवि कुमार मिश्र, गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार, आर के महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉ मधुश्री सान्याल, प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ छोटू प्रसाद, सरिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ संतोष कुमार लाल, रेड क्रॉस की संयुक्त सचिव निकिता गुप्ता, अधिवक्ता अमित सिन्हा, अंग्रेजी के प्रो मृगेंद्र नारायण सिंह एवं डॉ बलभद सिंह ने संयुक्त...