गिरडीह, जून 12 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह केंद्रीय कारा में जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार की देर रात को छापामारी की गई है। छापामारी डीसी रामनिवास यादव एवं एसपी डॉ बिमल कुमार की संयुक्त अगुवाई में हुई। छापामारी में पुलिस-प्रशासन के तीन दर्जन से अधिक अधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में जवान शामिल थे। छापामारी लगभग दो से ढाई घंटे तक चली। कारा के सभी पुरूष एवं महिला वार्ड को खंगाला गया। हालांकि छापामारी में पुलिस प्रशासन को कारा में कुछ विशेष नहीं मिला है। मात्र एक-दो खैनी की पुड़िया बरामद हुई है। रात साढ़े ग्यारह बजे शुरू हुई छापामारी : रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे डीसी - एसपी समेत पुलिस-प्रशासन के कई अन्य अधिकारी व भारी संख्या में जवान गिरिडीह केंद्रीय कारा पहुंचे और इसके बाद छापामारी शुरू हुई। छापामारी में शामिल पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और जव...