गिरडीह, जुलाई 6 -- गिरिडीह। गिरिडीह की सड़कों पर वाहनों का दवाब लगातार बढ़ रहा है। महज नौ साल तीन महीने में ढ़ाई लाख से अधिक वाहन सड़कों पर बढ़े हैं। इससे शहर ही नहीं, पूरे जिले की ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ा रही है। हालांकि ट्रैफिक के दवाब को कम करने के लिए शहर और जिले में कुछ सड़कें चौड़ी हुई है। शहर के अंदर फिलहाल कल्याणडीह पचंबा से अम्बेदकर चौक तक फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य जारी है। इधर जिले में वाहनों के पंजीयन की रफ्तार बढ़ने से जाम की समस्या ज्यादा बढ़ने लगी है। हर दिन 10 से अधिक बार सड़कों को जाम से जूझना पड़ रहा है। हालांकि इसकी सबसे बड़ी वजह शहर में पार्किंग की सुविधा न होना भी है। लोग बाजारों में आड़े तिरछे वाहन खड़े कर खरीदारी करते हैं। ऑटो-टोटो की बढ़ी संख्या भी जाम लगने के मुख्य कारणों में हैं। इसके अतिरिक्त शहर की सड़कों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.