गिरडीह, अगस्त 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के कोलडीहा मस्जिद के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार एक ट्रक ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। इस घटना में स्कूटी पर सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि एक युवक मामूली रूप से जख्मी हुआ है। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने कोलडीहा के पास गिरिडीह-डुमरी सड़क को जाम कर दिया। मृतक के शव को घटनास्थल पर सड़क पर रखकर आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग करने लगे। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़ीडीह निवासी लगभग 17-18 वर्षीय मो कुर्बान अंसारी था जबकि घायल युवक 30 वर्षीय सरैयडीह निवासी एहसान अंसारी है। बाइक को एहसान अंसारी चला रहा था। कैसे घटी घटना बताया जाता है कि मो कुर्बान अंसारी एवं एहसान अंसारी दोनों दौड़ का अभ्यास करते थे। और, यह काम वेलोग गिरिडीह स्टेडियम जाकर करते हैं। शुक्रवार की सुबह दोनों स्टेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.