लखनऊ, सितम्बर 24 -- रोडवेज़ कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र की केंद्रीय प्रबंध समिति के वार्षिक चुनाव में गिरिजा शंकर अध्यक्ष और गिरीश चंद्र मिश्रा प्रांतीय महामंत्री बनाए गए। अन्य पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। निगम महासंघ के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र मुख्य अतिथि रहे। चुनाव अधिकारी घनश्याम यादव, (महासचिव, उप्र राज्य निगम कर्मचारी महासंघ) की देख-रेख में चुनाव संपन्न हुआ। देर तक चली इस चुनावी कार्यवाही में गिरिजा शंकर तिवारी को दूसरी बार प्रांतीय अध्यक्ष तथा गिरीश चंद्र मिश्र को 12वीं बार प्रांतीय महामंत्री पद पर सर्वसम्मति से चुन लिया गया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि रविन्द्र कुमार (बरेली) वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरविन्द कुरील (कानपुर), गुलजार अहमद (गाजियाबाद), महेश कुमार राय (गोरखपुर) व सुरेश चंद्र पाण्डेय (प्रयागराज) उपाध्यक्ष, संजय कुमार राणा (म...