शाहजहांपुर, मार्च 4 -- जलालाबाद में सर्राफा व्यापारी द्वारा गिरवी देने के इंकार करने पर पुष्पा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुष्पा ने रिपोर्ट दर्ज कर सोने का हार वापस कराए जाने की मांग की है। जलालाबाद के मोहल्ला प्रतापनगर निवासी सुंदर लाल ने अपनी बेटी पुष्पा का करीब एक तोला सोने का हार सर्राफा व्यापारी की दुकान पर गिरवी रखा था। सुंदर लाल ने बताया कि पांच साल पहले गिरवी के तयशुदा पैंतीस हजार रूपये भी सर्राफा व्यापारी को दे दिए, परंतु सोने का हार वापस नहीं कर रहे हैं। मंगलवार को पुष्पा अपने पिता के साथ गिरवी हार लेने पहुंची तो आरोप है सराफा व्यापारी की पत्नी और बेटे ने पिता पुत्री को मारपीट कर दुकान से बाहर निकाल दिया। इस मामले में पिता की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.