हमीरपुर, फरवरी 8 -- हमीरपुर, संवाददाता। शहर के सराफा कारोबारी भाइयों के खिलाफ गिरवी सोने के गहनों को वापस न करने के मामले में कोतवाली में मुकदमा कायम किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर के सुनराही गली आर्य समाज मंदिर के निकट के निवासी प्रियांशु गुप्ता ने बताया कि उसने अपनी पारिवारिक व आर्थिक आवश्यकता के कारण सुरेंद्र कुमार सोनी और राजेंद्र कुमार सोनी से विभिन्न तिथियों में धनराशि उधार ली, जिसके एवज में उसने अपनी मां उर्मिला गुप्ता और भाभी प्रीती गुप्ता के सभी सोने के आभूषण बिना दोनों की अनुमति लिए गिरवी रख दिए। इन आभूषणों के सापेक्ष सराफा भाइयों ने उसे अलग-अलग तारीखों में कुल 12 लाख 9 हजार रुपए की रकम दी थी। इसके बाद उसने जुलाई माह में सुरेंद्र से 6.60 लाख रुपया लिया था। इसके एवज में भी सोने का हार और कंगन गिरवी रखे थे। कैनरा ...