चतरा, फरवरी 23 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। गिरवरधारी लाल उच्य विद्यालय में केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय के संयोजन में हस्त शिल्प सेवा केंद्र रांची के तत्वावधान में शिल्प प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम का दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार के जरिए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। छात्र-छात्राओं को भी इस दिशा में प्रयास कर स्वरोजगार की राह तलाशने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानध्यापक अमित सिन्हा ने आयोजन के उद्देश्य की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को हस्त शिल्प के प्रति जागरूक करने के साथ ही केंद्र सरकार स्तर पर इस ओर चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी भी दी। विद्यालय के शिक्षक प्रतिभागियों को हस्तशिल्प में पारंगत होने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अभय प्रधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.