किशनगंज, मार्च 11 -- ठाकुरगंज। एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 19वीं वाहिनी के जवानों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बटालियन के सेनानायक स्वर्ण जीत शर्मा के दिशा निर्देश पर रविवार की संध्या "एफ" समवाय पाठामारी, की वाह्य सीमा चौकी कामतबस्ती के जवानों तथा पाठामारी पुलिस की संयुक्त गश्तीदल ने भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 111/6 से लगभग 50 मीटर की दूरी पर दो बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध तरीके से भारत में दाखिल होते गिरफ्तार करने में सफलता पाई ती जिसे सोमवार को किशगनंज जेल भेज दिया गया। बताते चलें कि भारत-नेपाल सीमा पर 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। ये दोनों अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुए थे और नेपाल होते हुए बांग्लादेश वापस जाने की फिराक में थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.