हजारीबाग, जनवरी 30 -- दारू, प्रतिनिधि। टाटीझरिया पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार चोरों में शिव कुमार सिंह पिता स्व केदार सिंह और राजेश्वर सिंह उर्फ़ राजू सिंह पिता स्व विशुनधारी सिंह में शामिल है।दोनों टाटीझरिया के खम्भवा के रहने वाले हैं। उक्त जानकारी विष्णुगढ़ एसडीपीओ बीएन प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि मंडपा के निवासी गणेश साव पिता स्व लालजी साव ने थाना आवेदन दिया की अज्ञात चोरो ने मेरे खेत से महिंद्रा कम्पनी का एक टूलू पम्प चोरी कर लिया है। इसी के आधार पर एसपी के आदेशानुसार एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। जिसमें उक्त घटना में चोरी गई टूलु पम्प को बरामद किया गया। साथ ही इसमें संलिप्त चोरो को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पूछताछ के बाद चोरी की गई सामान को बरामद किया गया। बरामद किय...