दरभंगा, सितम्बर 10 -- दरभंगा। दरभंगा महाराज डॉ. सर कामेश्वर सिंह की अंतिम जीवित धर्मपत्नी महारानी कामसुंदरी देवी (93) गिरने से चोटिल हो गई हैं। उन्हें उपचार के लिए दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। महारानी कामसुंदरी देवी के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि गत रविवार को सुबह में बाथरूम से निकलने के क्रम में वे फिसलकर गिर गईं। इससे उनके सिर से खून बहने लगा। सूचना मिलने पर डॉक्टर पहुंचे और जांच के बाद सिटी स्कैन कराने को कहा। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सिटी स्कैन में माइनर इंज्यूरी निकली है। इसके बाद सोमवार को उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार वहां उनकी स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। इस संबंध में दरभंगा राज परिवार के वारिस कुमार कपिलेश्वर सिंह ने कहा कि मुझे आज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.