नई दिल्ली, जनवरी 6 -- पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में एक 17 साल के लड़के की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। लड़का कक्षा 11वीं का छात्र था। पुलिस के अनुसार, मोहित का इलाके के ही कुछ लड़कों के साथ पुराना विवाद चल रहा था। 5 जनवरी की शाम जब मोहित अपने दोस्तों के साथ मौजूद था, तभी वहां कुछ नाबालिग लड़के आए और उनके बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि उन लड़कों ने मोहित को घेर लिया और उसे लात-घूंसों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। चश्मदीदों ने बताया कि हमलावर मोहित को तब भी मारते रहे जब वह जमीन पर गिर गया। मोहित को गंभीर हालत में पहले लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि इलाज के दौरान मोहित ने 6 जनवरी की रात करीब 1 बजकर15 मिनट दम तोड़ दिया। मयूर विहार था...