अलीगढ़, जनवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पीने के पानी के लिए नगर निगम सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी मार्का हैंडपंप लगवाता है। महानगर में जलकल विभाग के रिकार्ड के मुताबिक 4359 हैंडपंप हैं, लेकिन 50 फीसदी हैंडपंप सिस्टम की मार व शेष गिरते भूजल स्तर से शोपीस बन गए हैं। लोग इनका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। अस्पताल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के आसपास, नगर निगम, कलक्ट्रेट, कमिश्नरी, सर्किट हाउस, पार्क व वार्डों में हैंडपंप लगाए हैं। लेकिन हैंडपंप पर खर्च किया जा रहा बजट निरर्थक साबित हो रहा है। हैंडपंप लोगों के काम में नहीं आ रहा है। गर्मी के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है.. नगर निगम के पास 90 वार्ड हैं। 90 वार्डों को मिलाकर 4359 हैंडपंप जलकल विभाग रिकार्ड में गिनती करता है। लेकिन हकीकत यह है कि 20 फीसदी हैंडपंप सड़क निर्माण के दौरान सड़कों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.