चक्रधरपुर, अप्रैल 14 -- चक्रधरपुर, संवाददाता । चक्रधरपुर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के गिरजाघरों में रविवार को मसीही समुदाय के लोगों ने खजूर पर्व मनाया। इस अवसर पर पोटका स्थित रोमन कैथोलिक क्राइस्ट द किंग चर्च, सीएनआइ लाल गिरजा घर, न्यू बस स्टैंड स्थित जीईएल चर्च, बुढ़ीगोड़ा चर्च, लोकनाथ नगर चर्च तथा बंदगांव प्रखंड की राजापारम स्थित संत जेवियर्स चर्च आदि में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोग खजूर की टहनियां थामे प्रार्थना सभा में शामिल हुए। वहीं इस अवसर पर सीएनआई लाल गिरजा घर से रोमन कैथोलिक तक मसीही कतारबद्ध होकर हाथों में खजूर की डालियां लेकर पहुंचे। इसके बाद ख्रीस्त राजा चर्च में पल्ली पुरोहित, बुढ़ीगोड़ा गिरजाघर में पवित्र ग्रंथ बाइबल का पाठ किया गया। कहा कि खजूर पर्व के साथ ही पुण्य सप्ताह की शुरुआत हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.