मुजफ्फरपुर, जनवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के प्रमुख गिरजाघरों में बुधवार की रात हर्षोल्लास नये साल का स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में इसाई समाज के लोग आराधना पूजा में शामिल हुए। फिर केक काटकर उत्सव मनाया गया। जैक्शन मेमोरियल मेथोडिस्ट चर्च गोशाला रोड व लेनिन चौक स्थित संत फ्रांसिस असीसी चर्च में धन्यवादी आराधना मिस्सा पूजा हुई। क्राइस्ट चर्च ऑफ नार्थ इंडिया चक्कर चौक पर भी नववर्ष पर आराधना की गई। गोशाला रोड स्थित चर्च के पास्टर अनुग्रह ज्वॉय ने बताया कि चर्च में रात 11 से 12 बजे तक वॉच नाइट व धन्यवाद आराधना सभा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में चर्च के सदस्य शामिल हुए। आधी रात को सामूहिक प्रार्थना के साथ नए वर्ष के स्वागत के साथ शांति, एकता की कामना की गई। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे नए वर्ष की आराधना होगी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.