रांची, दिसम्बर 25 -- तोरपा, प्रतिनिधि। बालक यीशु का दर्शन आराधना करने के लिए गुरुवार सुबह तोरपा के सभी गिरजाघरों में मसीही विश्वासियों की भीड़ उमड़ी। तोरपा आरसी चर्च में धन्यवादी मिस्सा अनुष्ठान हुआ। पुरोहित बालक यीशु को गोद में लेकर लोगों को दर्शन कराया। लोग कतार में खड़े होकर बारी-बारी से बालक यीशु को चूम रहे थे। भजन मंडली की टीम आवा-आवा भाई बहिन मने आवा, आइज जन्म ले लैं यीशु मसीह, आज जन्मा है जगत का राजा जैसे भजन गा रहे थे। मुख्य अनुष्ठाता फादर इमानुएल बागे की अगुवाई में पुरोहित हीरालाल हुन्नी पूर्ति, फादर गाब्रियल सुरीन, फादर अगापित डुंगडुग, फादर जोन तोपनो, फादर मनीष बारला, फादर तेज कुमार लिंडा, फादर बालधीर बारला, फादर रवि पॉल एक्का ने अनुष्ठान संपन्न कराया। काथलिक सभा के अलबिनुस भेंगरा, फुलजेंस टोपनो, राजेश गुड़िया, क्लेमेंट भेंगरा, ...