जमुई, सितम्बर 7 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता डीएम श्री नवीन ने बताया कि कला ,संस्कृति एवं युवा विभाग के निर्देश पर शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर ऐतिहासिक नगरी गिद्धौर में "गिद्धौर सांस्कृतिक महोत्सव" का आयोजन किया जाना है। सांस्कृतिक महोत्सव में लोकगीत , समूह लोक नृत्य , शास्त्रीय संगीत आदि कलाओं को तब्बजो दी जाएगी। मनमोहक प्रस्तुति के लिए राज्य के कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इच्छुक कलाकार अपना आवेदन जिला के डीएम अथवा ईमेल-dacojamui@gmail.com पर भेज सकते हैं। कला एवं संस्कृति कार्यालय को निबंधित डाक , कुरियर या हाथों हाथ भी आवेदन भेजा जा सकता है। कलाकार अपने आवेदन में जीवन वृत्त , अनुभव , प्रस्तुति संबंधी पूर्व का फोटो और वीडियो व अनुभव प्रमाण पत्र आदि संलग्न करेंगे। नामित कार्यालय 20 सितंबर तक आवेदन स्वीकार करेगा। विलंब से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.