जमुई, जनवरी 23 -- गिद्धौर, निज संवाददाता गुरुवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण जिलाधिकारी श्री नवीन के द्वारा किया गया। अचानक जिलाधिकारी के आगमन से प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मौजूद कर्मियों एवं पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के क्त्रम में जिलाधिकारी श्री नवीन ने अंचल अधिकारी आरती भूषण से किसान फॉर्मर रजिस्ट्रेशन के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली एवं यहां प्रारंभ हुए राजस्व महाअभियान को लेकर भी जानकारी ले आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों एवं कर्मियों को दिए। जिलाधिकारी श्री नवीन ने कहा कि एफ आर रजिस्ट्रेशन में जो कठिनाइयां आ रही हैं। उस पर आधिकारियों से जानकारी ली जा रही है। उन्होंने मौके पर प्रेस वार्ता के दौरान जिले भर के आमजनो को जानकारी देते हुए कहा कि यहां कैडेस्टल सर्वे 1910 में हुआ था। जिसकी रिपोर्ट अद्यतन नहीं रहन...