गुमला, मई 15 -- रायडीह। सुरसांग के गिद्धखोता गांव में बुधवार को महर्षि मेही परमहंस जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। मौके पर गुमला जिला संतमत सत्संग समिति द्वारा सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अहले सुबह तीन से चार बजे तक सामूहिक ध्यान से हुई। इसके बाद प्रातः पांच बजे प्रभात फेरी गिद्धखोता से निकल कर सुरसांग, बिरकेरा, मसरी बेड़ा, सालकाया,पूर्णापानी होते हुए पुनः सत्संग स्थल पहुंची। प्रभात फेरी के दौरान भारत माता की जय, जय श्रीराम, वंदे मातरम् जैसे जयघोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। वहीं सत्संग में रांची से आए कृष्णानंद बाबा ने गुरु के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में गुरु की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। चाहे आत्मिक उन्नति हो या जीवन निर्माण,गुरु का मार्गदर्शन अनिवार्य है। कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.