रामगढ़, जुलाई 18 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी सी कॉलोनी में पाइप फटने से जलापूर्ति ठप है। जिससे कॉलोनी में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। कॉलोनी के लोगों ने बताया उत्पादन कार्य में लगे डोजर से काम करने के दौरान कॉलोनी का जलापूर्ति होने वाले स्थल पर पाइप टूट गया है। यूनियन नेता अरुण कुमार सिंह और जन्मेजय सिंह ने गिद्दी सी पीओ, एसओसी और सिविल इंजीनियर से बात करके कॉलोनी जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है। इसके बाद सिविल इंजीनियर उक्त स्थल का निरीक्षण किया और टूटे हुए जलापूर्ति पाइप ठीक करने का शुरू करा दिया है। इस मौके पर उपस्थित यूनियन के उक्त दोनो नेताओं ने कहा है कि शुक्रवार कॉलोनी जलापूर्ति शुरू नहीं किया गया तो इसे लेकर आंदोलन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.