रामगढ़, मार्च 11 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। किसान मजदूर इंटर कॉलेज गिद्दी सी में वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त कर वेतन देने की मांग को लेकर मंगलवार को एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ डालेश चौधरी ने कहा कि हमारी मांग विगत कई वर्षों से चल रही है परंतु झारखंड सरकार के उदासीन रवैया की वजह से केवल आश्वासन मात्र दिया जाता रहा है। इस पर उचित निर्णय आज तक नहीं हो पाया है। इस हेतु मोर्चा के आह्वान पर आज पठन-पाठन कार्य स्थगित करते हुए मुख्य द्वार पर तालाबंदी किया गया है। हड़ताल करने में प्राचार्य डॉ डालेश चौधरी, प्रो शारदा चौधरी, अरुण रजक, चंदन झा, जया भारती, प्रियंका कुमारी, परमेश्वर गंझु, प्रमोद प्रसाद, अश्विनी पासवान, युगल महतो, संतोष गंझु, मनिलाल महतो, सबिता कुमारी और सुनिता कुमारी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.