रामगढ़, मार्च 7 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी कोयलांचल के गिद्दी ए, रेलीगढ़ा, गिद्दी सी और पास के गांवों की मस्जिदों में शुक्रवार को रमजान महीने के पहले जुमा की विशेष नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने वालों ने क्षेत्र में अमन चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इसके बाद शाम को रोजा इफ्तार दावत का आयोजन किया गया। गिद्दी स्थित जामा मस्जिद में मौलाना मुजाहिद हुसैन ने नमाज अदा कराई। गिद्दी स्थित मस्जिद में काफी संख्या में धर्मावलंबियों ने रमजान के महीने के पहले जुमा की विशेष नमाज अदा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.