रामगढ़, अप्रैल 28 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी कॉलोनी में सोमवार को शाम में गरज के साथ लगभग आधा झमाझम बारिश हुई। सोमवार को शाम में 5 बजे से साढ़े 5 बजे तक झमाझम बारिश हुई। इससे कॉलानी का मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम में आए इस बदलाव से कॉलोनी के तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट आई है। शनिवार को गिद्दी कोयलांचल का तापमान 42डिग्री था जो सोमवार को गिरकर 32 डिग्री पर आ गया है। हालाकि गिद्दी में रविवार को आसमान में बादल छाने से गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली थी। पर सोमवार को सुबह 9 बजे के बाद फिर से धूप निकलने के बाद रविवार के अपेक्षा सोमवार को अधिक गर्मी लग रही थी। ऐसा लग रहा था कि गर्मी फिर बढ़ेगी, पर सोमवार को 3 बजे के बाद आसमान में बादल छाने लगे और 5 बजते मोटी मोटी बूंदो के साथ लगभग आधा धंटा तेज झमाझम बारिश हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.