रामगढ़, दिसम्बर 10 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी में विद्यालय के लीगल लिटरेसी क्लब ने बुधवार को विश्व मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया। जिसमें छात्र छात्राओं को मानवाधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। जिसके तहत उनके मौलिक और कानूनी अधिकारों के बारे में बताया गया। विद्यालय के प्राचार्य मनप्रिय चटर्जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य के समग्र विकास के लिए अधिकारों का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जहां अधिकार की बात होती है वहां पर कुछ मौलिक कर्तव्य भी होते हैं। मौलिक कर्तव्य यह है कि आप एक दूसरे की अधिकारों का भी सम्मान करें। इस अवसर विद्यालय के छात्रों ने भी मानवाधिकार और उसके प्रभाव पर भाषण दिए। साथ ही भारत तथा विश्व में मानव कल्याण के महत्व को दर्शाते हुए बच्चों को स्मार्ट क्लास में लघु फिल्म ब्लैक एंड...