रामगढ़, मई 14 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी डीएवी के 10 वीं के सीबीएसई की परीक्षा में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के प्राचार्य मनप्रिय चटर्जी ने बताया इस वर्ष 10 वीं के परीक्षा में कुल 89 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें सभी छात्रों ने सफलता प्राप्त किया है। इसमें आर्या 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल में टॉप की है। वहीं जिया सिंह 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त की और तमन्या जॉस 93.2 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस वर्ष गिद्दी डीएवी में 10 वीं की परीक्षा में तीन टॉप करने वाली छात्रा हैं। स्कूल में आयुष कुमार ने 91.8 प्रतिशत अंक के साथ चौथा, समीर कुमार ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पाचवां स्थान और आदित्य साहू ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छठा स्थान प्राप्त किया है। विद्या...