रामगढ़, फरवरी 10 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी ए परियोजना के चेकपोस्ट के पास खड़ी लोकल सेल की दो ट्रक से सोमवार की रात्रि में चोरों ने 120 लीटर डीजल निकाल लिया। चालकों ने बताया चोरों ने बीती रात ट्रक नंबर एनएल 01 एडी 3642 से 70 लीटर और ट्रक नंबर जेएच 02 एबी 8024 से 50 लीटर कुल 120 लीटर डीजल चोरी कर लिया है। इसके पहले भी शनिवार की रात्रि में चोरों ने वहां खड़ी लोकल सेल की 8 ट्रकों से लगभग साढे 8 सौ लीटर डीजल चोरी निकाल लिए थे। बहरहाल चेकपोस्ट के पास रात में खड़ी ट्रकों से लगातार डीजल की चोरी होने से ट्रक चालकों ने नाराजगी प्रकट किया है। साथ ही पुलिस से गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...