रामगढ़, फरवरी 7 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सीसीएल के गिद्दी ए कोलियरी के चेकपोस्ट में गुरुवार की रात में आगलगी की घटना से कर्मी डरे हुए हैं। प्रबंधन भी इस तरह की घटना से सकते में है। हालाकि इस घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया। घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल की जांच पड़ताल के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद इसकी कोई अपराधिक गिरोह ने जिम्मेवारी नहीं लिया है। इससे स्पष्ट होता है कि इस घटना में किसी अपराधिक गिरोह का नहीं बल्कि असमाजिक तत्वों का हाथ है। जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी में कैद तस्वीर के आधार पर आग लगाने वालों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने के लिए जुटी हुई है। बहरहाल इस घटना के बाद गिद्दी कोलियरी में रात्रि में ड्यूटी करने वालों में भय क...