रामगढ़, दिसम्बर 5 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी कोयलांचल में दिसंबर महीना के शुरू होते ही हर दिन ठंड में वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को तापमान गिरकर न्यून्तम 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जिसके कारण सुबह और शाम कनकनी बढ़ गया है। ठंड बढ़ने से बच्चे, बीमार लोगों और बुजुर्गों की परेशानी बढ़ गई है। इसे देखते हुए प्रशासन से अलाव की व्यवस्था करने की मांग करने के साथ पंचायत स्तर पर गरीब बेसहारों और जरुरतमंदो को कंबल वितरण करने की मांग की गई है। इसके बाद भी प्रशासन ने बचाव के लिए किसी तरह की व्यवस्था नहीं किया है। इस संबंध में अलाव की व्यवस्था करने और कंबल वितरण करने के बारे में पूछने पर प्रखंड प्रशासन ने कहा कि ठंड में वृद्धि होने पर कर्मचारी को अलाव जलवाने के लिए निर्देश दे दिया गया है। वहीं कंबल प्रखंड में आया ...