रामगढ़, फरवरी 22 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि गिद्दी ए कॉलोनी में जलापूर्ति की समस्या बरकरार है। कॉलोनी के लोग नदी और कुंआ से पानी ढोने को मजबूर हैं। गिद्दी ए कॉलोनी में पानी की इस समस्या के समधान के लिए कोलियरी प्रबंधन से बार बार मांग किए जाने के बाद भी संबंधित अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दिए हैं। जिससे गर्मी शुरू होने के पहले ही पानी संकट से लोग चिंतित हैं। कॉलोनी के लोगों ने बताया पहाड़ी टंकी से जहां दो लाइन में नियमित जलापूर्ति किया जाता है। वहीं दुर्गा मंडप टंकी से लोकल और बुध बाजार में नियमित जलापूर्ति किया जाता है। जबकि गिद्दी गांधी चौक, हनुमान चौक, मेनगेट और पहाड़ी टंकी के अन्य लाइन में कभी कभार महीना पंद्रह दिन में जलापूर्ति किया जा रहा है। जिससे उक्त मुहल्ला के लोगों को पानी के लिए अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय कर्मियो...