चित्रकूट, फरवरी 4 -- चित्रकूट। संवाददाता राजापुर कस्बे के लूपलाइन चौराहा में बुधवार की शाम करीब चार बजे गिट्टी से लदे ट्रक ने पैदल जा रहे 32 वर्षीय युवक को बुरी तरह रौंद डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताते हैं कि यमुना पुल की तरफ जा रहा था। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक लाखन सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया में फ़ोटो वायरल की गई है। अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। तलाशी के दौरान मृतक के पास करीब पांच-छह सौ रुपये, मोबाइल चार्जर व कुछ पान मसाला मिले है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...