सुल्तानपुर, जनवरी 8 -- दोस्तपुर, संवाददाता। खालिसपुर डींगुर से नारामधईपुर होते हुए कादीपुर मार्ग को जोड़ने वाली जर्जर सड़क पर 29 नवंबर को हिन्दुस्तान में प्रकाशित खबर 'गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, बढ़ा हादसे का खतरा' के बाद लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य की शुरुआत कराई थी। सड़क पर जीएसबी गिट्टी डलवाने के बाद उम्मीद जगी थी कि जल्द ही राहगीरों को राहत मिलेगी। लेकिन इसके बाद से निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है। करीब एक माह पूर्व जीएसबी गिट्टी डालने के बाद से सड़क पर आगे का काम नहीं हो सका है। इससे मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों और वाहन चालकों को अब भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान में कम तापमान के कारण डामर का कार्य कराना तकनीकी रूप से उपयुक्त नहीं है। ...