छपरा, मार्च 20 -- छपरा, एक संवाददाता। अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है फिर भी अवैध खनन व परिवहन का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रिविलगंज स्थित गौतम स्थान स्टेशन के पास सदर एसडीओ लक्ष्मण तिवारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई जहां बिना के लाइसेंस के गिट्टी का भंडारण व परिवहन किया जा रहा था। इस आरोप में अनन्या ट्रेडर्स समेत दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि पकड़े गए इन ट्रेडर्स समेत अन्य के पास के लाइसेंस नहीं था। उक्त जगह से दो लोडर को भी जब्त किया गया है। खनिज विकास पदाधिकारी राहुल रंजन ने बताया कि उक्त लोडर से लगभग 20 लाख रुपए दंड अधिरोपित की राशि वसूल की जायेगी। छापेमारी में रिविलगंज थाना प्रभारी सुभाष कुमार, खान निरीक्षक समेत कई पुलिस बल शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.