कोडरमा, मई 27 -- कोडरमा। गिग श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। भारत सरकार के श्रम मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश पर श्रम अधीक्षक, कोडरमा की ओर से इसको लेकर पहल शुरू करायी गई है। उक्त श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, स्वास्थ्य बीमा एवं भविष्य निधि से जोडने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इसके लिए ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन कराना सुनिश्चित कर दिया गया है। वैसे श्रमिक जो गिग व प्लेटफॉर्म श्रमिक की श्रेणी में आते हैं, वे श्रमिक श्रम अधीक्षक का कार्यालय, कोडरमा में निबंधन प्रक्रिया की जानकारी ले सकते है। इसके अलावा नजदीकी प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से या स्वयं भी ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए जिले में 30 मई तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.