बदायूं, सितम्बर 27 -- बदायूं, संवाददाता। नवरात्रि उत्सव का आयोजन गिंदो देवी महिला महाविद्यालय की ओर से किया गया। इस दौरान डांडिया, गरबा एवं भक्ति संगीत का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्राचार्य ने कहा नवरात्रि में आयोजन का मुख्य उद्देश्य डांडिया एवं गरबा कोई साधारण नृत्य कार्यक्रम नहीं बल्कि यह देवी दुर्गा की आराधना के लिए किया जाने वाला भक्तिपूर्ण लोकनृत्य है, जो जीवन के चक्र और देवी की असीम शक्ति का प्रतीक है। गायन प्रतियोगिता में अमन ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डॉ. इति अधिकारी ने संचालन किया। डॉ. शिल्पी तोमर, डॉ. निशा साहू, डॉ. वंदना वर्मा, प्रोफेसर इंदु शर्मा, डॉ. शुभी भसीन, डॉ. उमा सिंह गौर, डॉ. सोनी, डॉ. प्रीति मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.