जहानाबाद, अगस्त 18 -- हुलासगंज, निज संवाददाता गैर संचारी रोग कार्यक्रम के तहत कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की जागरूकता एवं बचाव को लेकर सोमवार को गिंजी गांव स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में विशेष कैंसर स्क्रीनिंग एवं ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज के प्रभारी चंद्रशेखर प्रकाश की देखरेख में किया गया। कैंप का आयोजन कैंसर स्क्रीनिंग टीम, जहानाबाद के सौजन्य से किया गया, जिसमें स्वास्थ्यकर्मी, चिकित्सा विशेषज्ञ एवं स्थानीय लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कैंप के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को कैंसर के शुरुआती लक्षण, बचाव के उपाय तथा समय-समय पर जांच कराने की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि यदि कैंसर का पता शुरुआती चरण में चल जाए तो उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.