बुलंदशहर, फरवरी 10 -- कोतवाली क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर कार सवारों द्वारा मारपीट करने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला गद्दीवाड़ा निवासी सरफराज ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार को वह गुलावठी रोड स्थित डेयरी से घर जा रहा था । इसी दौरान दिक्षित हॉस्पिटल के सामने शिवम भाटी व उसका भाई हर्ष भाटी एवं एक अज्ञात गाड़ी में बैठे हुए थे ।जब उसने गाड़ी हटाने को कहा तो तीनों ने गाड़ी से उतरकर उसके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की । उस समय तो लोगों ने किसी तरह उसे बचा लिया।घर पहुँच मामले की जानकारी परिजनों को दी।उसके बाद आरोपियों ने उसे फोन कर ओम प्लेस पुलिया पर बातचीत के लिए बुलाया। आरोप लगाया ...