गिरडीह, फरवरी 9 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड अंतर्गत श्रीरामपुर गांव में आयोजित श्री-श्री 1008 रुद्र महायज्ञ सह पांच दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के प्रवचन कथा का शुभारंभ शनिवार देर शाम विधिवत रुप से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिप सदस्य पवन चौधरी, पूर्व जिप सदस्य राजेन्द्र चौधरी, माले प्रखंड सचिव सकलदेव यादव, पुजारी उमा देवी, सहदेव चौधरी, पंसस अशोक यादव तथा मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र दास ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर यज्ञ समिति की ओर से आयोजन में पहुंचे सभी अतिथियों का गमछा ओढ़ाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। बताया गया कि शनिवार को कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया, जो आगामी पांच दिनों तक चलेगा। इस दौरान अयोध्या से आई कथावाचिका साध्वी धर्ममूर्ति शुक्ला ने भगवान ...