गिरडीह, जून 22 -- गावां, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी की ओर से गावां प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए मण्डल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार व बढ़ते अपराध के खिलाफ गावां प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक सह नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार के नाकामी भ्र्ष्टाचार व अपराध का बेयापक विरोध किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी 17 पंचायतों से भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित होकर अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को ले सभी पंचायतों में व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.