गिरडीह, फरवरी 10 -- गावां, प्रतिनिधि। प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान की शुरुआत की जायेगी। इस अभियान के तहत प्रखंड के 1 लाख 53 हजार 852 पात्र लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जायेगी। उक्त जानकारी सोमवार को चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में आयोजित मीडिया कार्यशाला में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महेश्वरम ने दी। डॉ महेश्वरम ने बताया कि यह दवा 2 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को उम्र के अनुसार, अलग-अलग खुराक में दी जायेगी। अभियान की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी है। यह अभियान 25 फरवरी तक चलेगा। 11 फरवरी को सहिया दीदी घर घर जाकर दवा खिलाएगी। वहीं कैम्प लगाकर दवा खिलाई जाएगी। अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मी लाभार्थियों को अपने सामने दवा सेवन कराएंगे, जबकि प्रशिक्षित कर्मी अगले 14 दिनों तक घर-घर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.