गिरडीह, फरवरी 16 -- गावां, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लगने लगी। जय भोलेनाथ और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धा का आलम यह था कि सूर्योदय से पहले ही शिव भक्त मंदिर पहुंच गए। सुबह से ही श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। गावां काली मंडा व पुरनकी आहार शिव मंदिर में विशेष रौनक देखने को मिली, यहां सैकड़ों भक्तों ने लाइनों में लगकर बाबा के दर्शन किए। इसके अलावा बेलामहादेव, खोटमनाय शिव मंदिर, थाना शिव मंदिर, वन कार्यालय परिसर शिव मंदिर, ब्लॉक शिव मंदिर में भी पैर रखने की जगह नहीं थी। भक्तों ने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध और शहद से जलाभिषेक किया। बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र, फल और फूल अर्पित किए गए। दोपहर...