रामपुर, जनवरी 10 -- अवैध खनन में फंसी उत्तराखंड की एक कंपनी, पोपलेन मशीन, डंपरों के मालिक और चालकों के खिलाफ कोतवाली में शुक्रवार की शाम मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस ने यह एफआईआर की कार्रवाई खान निरीक्षक निरीक्षक अजय कुमार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर की है। जिलाधिकारी के आदेश पर खान निरीक्षक की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमें में आरोप है कि आठ जनवरी को स्वार तहसील के भगवंतनगर में मैसर्स गावर रुद्रपुर हाईवे प्राईवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा अवैध तरीके से मिट्टी का खनन किया जा रहा था, जिसकी क्षेत्रीय लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, खान निरीक्षक एवं उप जिलाधिकारी स्वार व एसडीएम मिलक द्वारा संयुक्त रूप से जांच की गई। जांच के दौरान पोकलैन मशीन, आठ डंपर मिले, जिनके पास संबंधित कागजात नहीं थे। जिस पर गावर कंपनी, पोकलेन मशीन के स्वामी, डंपरों के स्वामी और चालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.