घाटशिला, मई 13 -- गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पुतरू गांव में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर एक बार फिर हिंसक झड़प हुई। उल्दा पंचायत के उपमुखिया के पति तारापोदो महतो पर जानलेवा हमला किया गया। घटना एनएच-18 के पास उस वक्त घटी, जब वे थाना जाने के लिए घर से निकले थे। गोलमुरी निवासी जितेंद्र दुबे और उसके साथियों ने उन्हें रोककर लोहे के रड और डंडे से बुरी तरह पीटा, जिससे उनका एक हाथ टूट गया।घायल अवस्था में तारापोदो महतो को स्थानीय गंगा होटल के संचालक पप्पू ने ग्रामीणों की मदद से अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही गालूडीह पुलिस सक्रिय हुई और मौके से 3 युवक एवं 1 युवती को हवेली के पास से हिरासत में लेकर थाना ले जाया गया। तारापोदो महतो ने बताया कि उन्होंने सीमांकन की गई जमीन में पिलर गाड़ा था, जिसे जितेंद्र दुबे ने तोड़ दिया। फिर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.