घाटशिला, अप्रैल 21 -- गालूडीह। उपप्रमुख रामदेव हेम्बम ने खड़गपुर जाकर दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर मंडल के डी. आर . एम. के नाम मुसाबनी प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम के नेतृत्व मे ज्ञापन सौंपा कर गालूडीह बराज फाटक में ओवरब्रिज निर्माण का मांग किया गया। उक्त फाटक से हर दिन बहुत बड़ी जनसंख्या की आवाजाही होती है। थर्ड लाइन का निर्माण होने के बाद फाटक बहुत देरी तक बंद होने के कारण बच्चे समय से स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं कई मरीजों की अस्पताल समय से नहीं पहुंचने के कारण कई लोगों की असमय मृत्यु भी हो चुकी है। मजदूर भी समय से काम पर नहीं पहुंच पाते हैं। यह फाटक नेशनल हाइवे , स्कूल, अस्पताल, स्टेशन,को जोड़ता है एवं ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड के लोग भी आवाजाही करते हैं। ओवरब्रिज का निर्माण होने से बहुत बड़ी जनसंख्या को समस्या से छुटकरा मिलेगी। इस ज्ञाप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.