घाटशिला, मई 20 -- गालूडीह, संवाददाता। गालूडीह थाना क्षेत्र के घुटिया के पास कार को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर पिकअप वैन पलट गया। इससे पिकअप में शादी से मिले सामान सड़क पर बिखर कर क्षतिग्रस्त हो गई। पिकअप में सवार तीन लोग घायल हो गए। वहीं मौके का फायदा उठाते हुए चालक-खलासी फरार होने में सफल रहे। गांव के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। इधर, घायल सिंघराय मुर्मू, पटिक टुडू और मुकुल किस्कू अनुमंडल अस्पताल में भर्ती हैं उन्हें अंदुरूनी और बाहरी चोट लगी है। सिंघराई मुर्मू के भाई लिटा मुर्मू ने बताया कि भतीजा विश्वनाथ मुर्मू की शादी देवघर जिला के टुरियाबेड़ा में हुआ था। बारात में जो सामान मिले थे, उसे पिकअप वैन से लेकर लौट रहे थे। उसे लेकर घाटशिला थाना के माहलेडीह गांव जा रहा था...