घाटशिला, सितम्बर 2 -- गालूडीह। गालूडीह स्टेशन रोड स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने मंगलवार को दुर्गा पूजा के लिए भूमि पूजन किया। पुजारी श्रीकांत पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यह अनुष्ठान संपन्न कराया।कमेटी के सचिव राजेश साह ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा के लिए एक भव्य पंडाल बनाया जाएगा और भक्तों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।उन्होंने आगे बताया कि अष्टमी के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जबकि नवमी को राधा-कृष्ण और राम-सीता की झांकी निकाली जाएगी। दशमी के दिन रावण दहन का भी आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर कमेटी के सदस्य शंकर सिंह, राजेश गुप्ता, कपिल शर्मा, दीपू शर्मा, कैंडी दत्त, समीर सी, अमरदीप शर्मा, अजय अग्रवाल और विश्वजीत पांडा सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.