घाटशिला, अक्टूबर 9 -- गालूडीह। घाटशिला विधानसभा उप चुनाव को लेकर जिला मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पूरी एलर्ट में है। उप चुनाव शांति पूर्ण कराने को लेकर बुधवार दोपहर बाद बाघुड़ीया पंचायत के केशरपुर स्थित झारखंड बंगाल सीमा को सील कर दिया गया। सीमा में लगाया गया चेक नाका में जिला से दंडाधिकारी एवं पुलिस बल नियुक्त किया गया है। चेकनाका में निगरानी के लिए चार सीसीटीवी कैमरे लगाया गया है,चेकनाका व्यवस्था को निगरानी के लिए घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचन अधिकारी यूनिका शर्मा एवं कनीय अभियंता गौरव राज देर शाम पहुंचे। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी को विशेष दिशा निर्देश दिए। चेकनाका में पूरी पारदर्शिता से वाहन जांच किया जा रहा है। बंगाल से झारखंड एवं झारखंड से बंगाल की ओर आने जाने वाले सभी वाहनों का जांच कर पंजी में वाहन न...