बुलंदशहर, अगस्त 8 -- नगर क्षेत्र के गांव ततारपुर में पड़ौसी लड़की को गाली देने से मना करने पर घर में घुसकर एक महिला, उसके पति और पुत्री को बुरी तरह पीटा गया। पीड़ितों को जान से मारने की धमकी दी गई। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गए। नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में गांव ततारपुर निवासी पीड़िता गुलिस्ता पत्नी इस्लाम ने तहरीर देकर बताया कि 21 जुलाई की शाम को उसकी पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान पड़ौस में रहने वाली लड़की उसको गाली देने लगी। उसके द्वारा गाली देने से मना किया गया। आरोप हैकि इससे नाराज होकर पड़ौसी लड़की और उसके परिजनों ने पीड़िता के साथ गाली-गलौच एवं मारपीट की। पीड़िता और उसकी पुत्री को घर में घुसकर मारापीटा गया। उसके पति के साथ भी मारपीट की गई। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी धमकी देते...