बाराबंकी, जून 19 -- बाराबंकी। घर के सामने गाली गलौज करने के विरोध पर युवक ने महिला को पीट दिया। शोर सुनकर लोगों ने उसे बचाया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ दरियाबाद थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। दरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बेलाहरी बबुआपुर निवासी सुवासिनी पत्नी रामसजीवन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही विशाल पुत्र चमडू व गजराज पुत्र चमडू व विशाल के ससुर व साले ग्राम कोड़िरा थाना मवई अयोध्या बुधवार की शाम को उनके घर के सामने आए दिन गाली गलौज करते हैं। बुधवार की शाम को भी इन लोगों ने घर के सामने खड़े होकर गाली देना शुरू किया। विरोध करने पर विपक्षी ने उनके साथ मारपीट की। इसमें उन्हें चोटें आईं हैं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच बचाव कर उन्हें बचाया। पीड़िता ने थाने पहुंच कर आरोपियों पर केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.