गाज़ियाबाद, अप्रैल 24 -- गाजियाबाद। क्रासिंग रिपब्लिक क्षेत्र में गाली देने का विरोध करने पर मोहल्ले में ही रहने वाले परिवार ने अधेड़ पर लाठी-डंडों से हमला कर हाथ तोड़ दिया। इतना ही नहीं, सिर फटने से पीड़ित लहूलुहान हो गया। पुलिस ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अकबरपुर बहरामपुर के संदीप एन्क्लेव निवासी 49 वर्षीय अजीत कुमार का कहना है कि 20 अप्रैल की रात करीब 11 बजे मोहल्ले का ही हरवीर ठाकुर दारू के नशे में उनके मकान के सामने आकर गंदी-गंदी गालियां दे रहा था। शोर-शराबा सुनकर उन्होंने हरवीर को गाली देने से मना किया तो उसने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। अजीत कुमार का आरोप है कि हरवीर ने आवाज देकर अपने बेटे विशाल, भतीजे अमन को बुलाया और फोन करके तीन-चार अन्य रिश्तेदारों को भी बुला लिया। इसके बाद सभी आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.